जरीन खान के साथ प्रमोशन के दौरान छेड़छाड़...देर रात मुंबई आईं वापस
Recommended Video

भीड़ में एक्ट्रेसेस के साथ छेड़छाड़ की खबरें कई बार आ चुकी है। इस बार ऐसा ही कुछ जरीन खान के साथ हुआ।जी हां जरीन खान अक्सर 2 के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली गई थीं।दरअसल जरीन खान प्रमोशन के अंतिम जगह पर इंटरेक्शन पर पहुंची थी।
लेकिन वहां पहले से कोई सिक्योरिटी नहीं थी और जरीन खान 50-60 लोगों के बीच बुरी तरह फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भीड़ में लोग जरीन के साथ तस्वीरें लेना चाहते थे और धक्का मुक्की भी कर रहे थे। इस घटना के बीच में जरीन खान के साथ आई अक्सर 2 की टीम डिनर करने में व्यस्त थी और किसी ने जरीन खान की मदद नहीं की।

जरीन खान इसके बाद वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकली और वापस मुंबई रवाना होन गईं।जरीन खान ने इस घटना के बारे में कहा है कि 'मैं ऐसे ट्रीटमेंट से बहुत डिस्टर्ब हुई और इसलिए मैंने लेट नाइट की फ्लाइट पकड़कर मुंबई वापस आने का निर्णय लिया।'
जरीन खान इस शुक्रवार को अक्सर 2 रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ गौतम रोडे, अभिनव शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी की अक्सर का सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications











