Stranger Things 5 आ रहा धूम मचाने! सभी एपिसोड के नाम और रिलीज डेट आई सामने, कब और कहां देखें ये शानदार सीरीज

Stranger Things Season 5 release date: दुनिया भर में धूम मचाने वाली साइंस फिक्शन सीरीज Stranger Things अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ रही है। द डफर ब्रदर्स द्वारा बनाई गई यह सीरीज हॉरर, साइंस फिक्शन, ड्रामा, रोमांच और मिस्ट्री का ऐसा तड़का देती है, जिसे हर उम्र के दर्शक पसंद करते हैं।
यह शो काफी हद तक स्टीफन किंग की कहानियों और स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्मों से इंस्पायर्ड माना जाता है। सीरीज का पहला सीजन 15 जुलाई 2016 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीज़न आया था अक्टूबर 2017 को फिर तीसरा सीजन रिलीज हुआ था जुलाई 2019 में और चौथा सीजन साल 2022 में मई और जुलाई में दो पार्ट्स में रिलीज हुआ था। अब फैंस की सबसे बड़ी एक्साइटमेंट Stranger Things Season 5 भी जल्द रिलीज होने वाला है।
भारत में कब आएगा Stranger Things Season 5?
अमेरिका में सीजन 5 वॉल्यूम 1 की स्ट्रीमिंग 26 नवंबर से शुरू होगी। भारतीय दर्शक इसे 27 नवंबर सुबह 6:30 बजे (IST) से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Stranger Things Season 5: एपिसोड लिस्ट
इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे। इन्हें दो वॉल्यूम में बांटा गया है-
वॉल्यूम 1 (26 नवंबर को रिलीज)
एपिसोड 1- द क्रॉल
एपिसोड 2- द वैनिशिंग ऑफ...
एपिसोड 3- द टर्नबो ट्रैप
एपिसोड 4- सोर्सरर
वॉल्यूम 2 25 दिसंबर को आएगा
एपिसोड 5- शॉक जॉक
एपिसोड 6- एस्केप फ्रॉम कैमाज़ोट्ज़
एपिसोड 7- द ब्रिज
एपिसोड 8- फिनाले एपिसोड
आखिरी एपिसोड 31 दिसंबर को रिलीज होगा और उसका नाम होगा- 'द राइटसाइड अप'।
Stranger Things की कहानी क्या है?
इस शो की कहानी 1980 के दशक में बसे छोटे से टाउन हॉकिन्स से शुरू होती है। यहां कुछ दोस्तों का ग्रुप अपने गुमशुदा साथी विल बायर्स को ढूंढने निकलता है। तलाश के दौरान उन्हें कई चौकाने वाले सच पता चलते हैं। शहर में सीक्रेट रिसर्च हो रहे हैं और फिर उन्हें एक टेलीकिनेटिक शक्तियों वाली लड़की 'इलेवन' मिलती है और एक पैरलल लेकिन खतरनाक दुनिया Upside Down के बारे में पता चलता है।
Upside Down ऐसी दुनिया है, जहां डरावने और शक्तिशाली जीव मौजूद हैं, जो हॉकिन्स को खतरे में डालते हैं। कहानी इस बात पर फोकस करती है कि कैसे यह ग्रुप मिलकर विल को खोजता है, Upside Down के पोर्टल को बंद करने की कोशिश करता है और अपने शहर को इन खतरनाक जानवरों से बचाता है।


Click it and Unblock the Notifications











