..................... story mouni roy stuck in between fans and this is what happen next - Hindi Filmibeat

बिना सिक्योरिटी भीड़ के बीच बुरी तरह फंसी मौनी रॉय, फिर क्या हुआ देखिए Video

By Salman

Recommended Video

Mouni Roy gets mobbed by the fans; Watch Video | FilmiBeat

टेलीविजन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को लेकर चर्चा में चल रही है। हालांकि उनका डेब्यु इसी महीने 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ होने वाला है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ का मौनी रॉय काफी ज्यादा डर गई और सहमी हुई नजर आई। बता दें कि मौनी रॉय मुंबई के एक थिएटर के बाहर फैंस की भीड़ में फंस गई और उनके साथ कोई भी सेक्योरिटी नही थी। भीड़ ने मौनी को बुरी तरह से घेर लिया और वो काफी ज्यादा घबरा गई।

हालांकि उनकी एक फ्रेंड ईशा गुप्ता ने काफी ज्यादा बहादुरी दिखाते हुए उनको उस भीड़ से निकली जिसका वीडियो बना लिया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे है।

mouni roy, मौनी रॉय

मौनी रॉय इस समय फिल्म गोल्ड में अभिनय को लेकर चर्चा में है इसके बाद वो ब्रह्मास्त्र और रॉ में नजर आएंगी। उनकी एक फिल्म राजकुमार राव के साथ भी चर्चा में चल रही है।

मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र के बारे मे खुलासा करते हुए बताया था कि वो इस फिल्म के बारे में ज्यादा तो नहीं बता सकती है पर वो रणबीर की इस फिल्म में अकेली लेडी विलेन के किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म में मौनी रॉय एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली है और उनका महत्वपूर्ण रोल होने वाला है। मौनी रॉय ने अभिनय की शुरुआत टीवी से की थी और उनको सीरीएल नागिन से काफी ज्यादा सफलता मिली थी।

फिलहाल आप देखें मौनी का ये वीडियो जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और फैंस इसको सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X