पत्नी ने इतने पैसे लेकर प्रेमिका को बेचा पति? फिल्म 'जुदाई' की तर्ज पर ऐसे नीलाम हुए रिश्ता!
Judaai Story in Bhopal: अगर आापसे कहा जाए कि एक पत्नी पैसों के लालच में आकर अपने पति को उसकी प्रेमिका के हाथों बेच दिया तो आपका क्या रिएक्शन होगा? यकीनन आप कहेंगे कि मैं आपको अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'जुदाई' की कहानी सुना रहा हूं।

लेकिन अब रील की दुनिया से हटकर रीयल दुनिया में कुछ ऐसी ही घटना घटी है। जी हां, एक मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आया है जिसके ऊपर आप फिल्म जुदाई का सीक्वल बना सकते हैं।
पता चला है कि यहां एक पत्नी ने पैसे लेकर अपने पति को उसकी प्रेमिका के हवाले कर दिया। पता चला है कि इस मामले में करोड़ों का लेन देन हुए जिसके बाद लोगों को फिल्म जुदाई की कहानी याद आ गई।
क्या है पूरा मामला, कितने पैसों में बेचा पति?
रिपोर्ट्स की मानें को करीब 1.5 करोड़ की संपत्ति लेकर पत्नी ने पति को प्रेमिका के हवाले कर दिया। दरअसल ये एक 42 साल के सरकारी कर्मचारी की कहानी है। शादीशुदा इस कर्मचारी का दिल उसके ही विभाग में काम करने वाली एक महिला पर आ गया था जो कि उससे करीब 10 साल बड़ी है। दोनों एक दूसरे के करीब आए और इसके फलस्वरुप पति पत्नी के बीच दूरियां पैदा हुईं और लड़ाई झगड़े होने लगे।
इन दोनों की दो बेटियां भी हैं जिनकी उम्र करीब 16 और 12 साल है। झगड़ा बढ़ने के साथ ही इस मामले को लेकर फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और पत्नी ने इस कोर्ट में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस दौरान पत्नी ने मांग की कि उसको एक डुप्लेक्स मकान ओर 27 लाख रुपये नकद चाहिए। इतना सुनकर प्रेमिका पैसे दिने के लिए राजी हो गई। मकान और 27 लाख रुपए मिलाकर प्रमिका ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए पत्नी को दिए। प्रेमिका का कहना था कि वो नहीं चाहती कि उसके प्रेमी की बेटियों को मुसीबत का सामना करना पड़े। इसके बाद कोर्ट में सहमति से मामला तय कर लिया गया।
इस खबर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि इस कहानी में पत्नी की कोई गलती नहीं बताई जा रही है और उसने शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में ये फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications











