'पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम उछाला जा रहा है'

बेवजह सेलिब्रिटिज की जिंदगी को विवादो में डालकर प्रसिद्ध पाने वाली मानसिकता से शिल्पा को काफी चिढ है। उन्होने इस बारे में लिखा है कि न्यायालयों में कितने सारे ऐसे मामले लम्बित पड़े है जिनकी सुनवाई सालों से नहीं हुई है। लोग छोटी छोटी बातों को तूल देकर अपने फायदे में इस्तेमाल करते है।
गौरतलब हो कि उड़ीसा के गोपीनाथ देब मंदिर में शुटिंग करने के सिलसिले में मंदिर के प्राधिकारियों ने शिल्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। हालांकि शिल्पा ने इस बात से इंकार किया है कि उनके पास प्राथमिकी की रिपोर्ट पहुंची है।


Click it and Unblock the Notifications











