बीमार पड़े अमिताभ बच्चन

माना जा रहा है कि 66 वर्षीय बच्चन को पेट की कुछ पुरानी बीमारियां फिर से उभर गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
बुधवार सुबह बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि एक दिन पहले लंदन से मुंबई रवाना होने से पहले उन्हें पेट में दर्द महसूस हुआ।
मुंबई पहुंचने के बाद मंगलवार शाम वह सीधे अपने डॉक्टर के पास गए और वहां जांच व सीटी स्कैन करवाया। इसमें कुछ नहीं निकला, लेकिन दर्द बना हुआ था। इसके बाद बुधवार को उन्हें और जांच कराने की सलाह दी गई।
उन्होंने लिखा है कि जब तक सभी जांचों के परिणाम नहीं आ जाते और इलाज शुरू नहीं हो जाता तब के लिए उन्होंने सभी शूटिंग और यात्रा की योजनाएं रद्द कर दी है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन पेट दर्द बालीवुड लीलावती अस्पताल bollywood hospital lilavati hospital stomach ache


Click it and Unblock the Notifications