तो इस वजह से पद्मवती के खिलाफ उतरी थी करणी सेना..SHOCKING खुलासा
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण का लुक रिलीज किया और हर कोई उनके लुक को काफी पसंद भी कर रहा है। लेकिन करणी सेना शुरू से लगातार पद्मावती की टीम को धमकी दे रही है कि अगर फिल्म में चितौड़ की महारानी के इतिहास से छेड़छाड़ किया गया तो वो फिल्म नहीं रिलीज होने देंगे।
इसी साल जनवरी में करणी सेना के लोगों ने जयपुर में फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर हमला किया था और फिल्म के सेट पर उत्पात मचाया था। दो महीने बाद दूसरे हमले में कोल्हापुर में 'पद्मावती' के सेट को जला दिया गया। हर तरफ इसकी आलोचना भी की गई थी।

इसी को लेकर इंडिया टुडे की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन किया और इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दरअसल इससे ये तो पता चल गया फिल्म के कंटेट या इतिहास से छेड़छाड़ से उनका कोई लेना देना नहीं बल्कि उन्हें इसे रोकने के एवज में पैसे चाहिए होते हैं।
Recommended Video

आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए इस स्टिंग ऑपरेशन से क्या निकलकर सामने आया जो काफी आश्चर्यजनक है।


Click it and Unblock the Notifications