PICS: अजय देवगन की 'शिवाय'.. SUPERHIT है फिल्म.. ये रहा सबूत!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' अचानक ही अपने नए गाने को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई है। एक बड़ा कारण यह भी है कि यह एक रोमांटिक गाना होगा, जहां अजय देवगन- एरिका कार के बीच काफी हॉट सीन्स हैं। जाहिर है इसके बाद फैंस के बीच उत्साह बनना तो बनता है।
वहीं, इस गाने के लोकेशन की भी काफी चर्चा है। गाने की टाइटल है- बरखास़्त.. इसे बुल्गेरिया की पहाड़ियों पर फिल्माया गया है। बता दें, शिवाय के इस गाने की तस्वीरें आई हैं और वे बेहद खूबसूरत हैं। कोई शक नहीं कि इस तस्वीरों के बाद आप फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो जाएंगे। अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है.. यह इस तस्वीरों से ही आप समझ जाएंगे।
[शाहरूख, अक्षय से लेकर अजय देवगन हैं शामिल.. सलमान का NO मतलब No!]

बहरहाल, यहां देंखे शिवाय के गाने की तस्वीरें-
यह एक सुपर रोमांटिक ट्रैक है.. जिसे अरिजित सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने को कंपोज किया है मिथुन ने।
यह गाना अजय देवगन और एरिका कार पर फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग बुल्गेरिया की पहाड़ियों पर हुई है।
'दरखास़्त' 22 सितंबर को दोपहर में रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।
गाने में अजय देवगन और एरिका कार के बीच कई हॉट सीन्स फिल्माए गए हैं। बता दें, फिल्म में इनके बीच 3 मिनट लंबी किसिंग सीन फिल्माया गया है।
यह सिर्फ एक गाना ही नहीं.. बल्कि पूरी स्टोरीलाइन होगी। एक तरह से यह गाना अजय देवगन और एरिका के पूरे रिलेशन को दिखाएगा। जहां कुछ क्यूट मोमेंट्स भी दिखेंगे।
बता दें, शिवाय एक्ट्रेस एरिका कार पोलैंड की हैं और बीबीसी टीवी सीरिज The Passing Bells से पॉपुलर हुई हैं।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' से क्लैश होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications






















