..................... Steve Jobs's wife Laurene Powell Jobs changed name in Mahakumbh mela 2025 but not allow kashi Vishwanath pooja - Hindi Filmibeat

स्टीव जॉब्स की पत्नी को काशी विश्वनाथ मंदिर की शिवलिंग छूने पर लगी रोक, बदला नाम, बदला लिबास फिर भी...

Mahakumbh mela 2025

Steve Jobs's wife Laurene Powell Jobs changed name in Mahakumbh mela 2025: 144 सालों बाद महाकुंभ अवसर पर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देगी गई। पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देश के हर कोने से तो श्रद्धालु आ ही रहे हैं साथ ही में विदेशी लोगों को भी इस महाकुंभ में डुबकी लगाते देखा गया।

एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी पहुंची महाकुंभ
बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा। वहीं इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी प्रयागराज आ चुकी हैं। लॉरेन पॉवेल जॉब्स भारत आते ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचीं, लेकिन बता दें कि जैसे ही उन्होंने मंदिर में अपने दर्शन पूरे किए उसके बाद एक बहस छिड़ गई। यह बहस लॉरेन पॉवेल के शिवलिंग ना छुए देने की वजह से छिड़ी।

नहीं छूने दी गई शिवलिंग
महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के साथ लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने काशी विश्वाथ के मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि नियम के अनुरूप ही उन्हें शिवलिंग ना छूने देने की अनुमति नहीं दी गई थी। भारतीय परंपरा के मुताबिक गैर हिंदू धर्म के लोगों को शिवलिंग छूने की अनुमति नहीं है। इसीलिए उन्हें बाहर से ही दर्शन करवाए गए। उन्होंने आगे कहा कि वह मेरी बेटी की तरह है। उसे मैंने नया नाम दिया है। गोत्र दिया है। वह इन परंपराओं को समझ रही है।

बदला लॉरेन पॉवेल जॉब्स का नाम
आपको बता दें कि लॉरेन पॉवेल जॉब्स को दुनिया की पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। वह दुनिया की धनी महिलाओं की लिस्ट में भी आगे हैं, लेकिन कैलाशानंद गिरी का कहना है कि उन्हें किसी भी चीज का मोह नहीं है। इसीलिए वह बड़ी ही सादगी से भारत आई हैं और यहां उन्हें नया नाम दिया गया है। अब उन्हें कमला कहकर पुकारा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X