महाकुंभ में नहाकर बीमार पड़ी स्टीव जॉब्स की पत्नी की ऐसी हुई हालत, सामने आया ये कारण

Steve Jobs Wife

Steve Jobs Wife At Mahakumbh: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में इस बार एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी काफी सुर्खियों में हैं। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी प्रयागराज आईं। वहीं अब बताया जा रहा है कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स 'कमला' बीमार पड़ गई हैं।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने मंगलवार (14 जनवरी) को बताया, "वह (संगम) में स्नान करने के अनुष्ठान में भाग लेंगी। वह मेरे 'शिविर' में आराम कर रही हैं। उन्हें कुछ एलर्जी है। वह कभी भी इतनी भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं गई हैं। वह काफी सरल हैं, वह पूजा के दौरान हमारे साथ रहीं। हमारी परंपरा ऐसी है कि जो लोग इसे कभी नहीं देख पाए, वे सभी इसमें शामिल होना चाहते हैं।"

एप्पल के दिवंगत फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने प्रयागराज कुंभ में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि को अपना गुरु बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने कल्पवास कर सनातन के प्रति अपनी आस्था को भी जताया है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने उन्हें हिंदू धर्म से जोड़ा है और लॉरेन को अपना गोत्र भी दे दिया है।

लॉरेन पॉवेल जॉब्स को कैलाशानंद गिरी ने 'कमला' नाम दिया है। वह 15 जनवरी तक निरंजनी अखाड़ा कैंप में कुंभ टेंट सिटी में रहेगी, इसके बाद 20 जनवरी को राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका लौटेगी।

बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा। वहीं इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी प्रयागराज आ चुकी हैं। लॉरेन पॉवेल जॉब्स भारत आते ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचीं, लेकिन बता दें कि जैसे ही उन्होंने मंदिर में अपने दर्शन पूरे किए उसके बाद एक बहस छिड़ गई। यह बहस लॉरेन पॉवेल के शिवलिंग ना छुए देने की वजह से छिड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X