मूर्ति में मुस्कुराते हुए देव साहब को देख भावुक हुईं वहीदा रहमान
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार देव आनंद की पहली पुण्यतिथि के मौके पर बॉलीवुड ने उन्हें याद किया। उनकी पुण्य तिथि के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई में सुनहरे रंग की एक लाइफ-साइज मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसे देख वहीदा रहमान भावुक हो उठीं।
वहीदा रहमान को देव साहब की फिल्म गाइड याद आ गई। वहीदा रहमान ने कहा कि देव साहब की इस मूर्ति में भी वो शरारत झलक रही है, जो उनके व्यक्तित्व में हुआ करती थी। इस मौके पर उनके साथ देव साहब के बेटे सुनील आनंद भी मौजूद थे।
आज ट्विटर पर भी देव साहब को उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्विटर पर पुण्या श्रीवास्तव (@punyas) ने लिखा, देव साहब हमेशा एवरग्रीन रहे। मौत और देव साहब एक साथ कभी नहीं चल सकते।
उमंग अरोड़ा (@UmangArora_) लिखते हैं, "जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया, जो खो गया मैं उसी को भुलाता चला गया। ए ट्रिब्यूट टू देव साहब।" गृहा अतुल (@grihaatul) लिखती हैं, "हम हैं राही प्यार के हम से कुछ न बोलिये...."
वहीं फिल्मिस्तान में भी आज शूटिंग के दौरान देव साहब की तस्वीर का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पहली तीन तस्वीरों में दें देव साहब को श्रद्धांजलि, फिर देखें न्यूज इन पिक्स-


Click it and Unblock the Notifications