2013 में फिल्मों का झड़ी लगा देंगे रणदीप हुड्डा
मुंबई। रणदीप हुड्डा के एक स्टेटमेंट ने आज लोगों के दिलों को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने से पहले उन्हें कुत्ता भी नहीं पूछता था। यह बयान भले ही उनके दिल के तार हिलाते हुए निकला हो, लेकिन इसमें काई शक नहीं कि इस दौरान उनके सितारे बुलंद हैं। जी हां 2013 में रणदीप फिल्मों की झड़ी लगा देंगे, जो एक-एक कर बॉक्स ऑफिस को हिट करेंगी।
मर्डर-3 की शूटिंग में व्यस्त रणदीप हुड्डा की शूटिंग पूरी होने के बाद अगर आप यह सोच रहे हैं कि वो किसी शो का हिस्सा बनेंगे, तो ऐसा नहीं है। क्योंकि इस पूरे साल रणदीप पूरी तरह बुक हैं। जिस्म-2 में बेहतरीन अभिनय दिखाने वाले रणदीप की अगली फिल्म 15 फरवरी को रिलीज हो रही है और इस रिलीज तक वो सुर्खियों में बने रहेंगे।

उसके बाद शुरू होगी बॉम्बे टॉकीज। इस फिल्म का प्रोडक्शन जारी है। इस साल आने वाली उनकी अन्य फिल्मों की बात करें तो जॉन डे, शूटर, उंगली, फन्ने खां, हाईवे, काबरेट और किक हैं। इमनें से आधी फिल्मों पर काम शुरू हो चुका है, तो कुछ का काम अगले तीन महीने के अंदर शुरू हो जायेगा। इन सभी फिल्मों की रिलीज दिसंबर तक एक-एक कर होती जायेगी। यानी कुल मिलाकर देखें तो 13 नंबर रणदीप के लिये बहुत शुभ होगा।


Click it and Unblock the Notifications











