2021 के पहले दिन दीपिका पादुकोण का झटका, डिलीट किए सभी सोशल मीडिया पोस्ट, बड़ी वजह ?
बॅालीवुड के सभी स्टार्स से अलग होकर दीपिका पादुकोण ने अपने नए साल की शुरुआत चौंकाने वाले तरीके से की है। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान जयपुर में नए साल का स्वागत करने के लिए पहले ही जा चुकी हैं। साल 2020 के खत्म होने से पहले साल के अंतिम दिन यानी कि 31 दिसंबर 2020 की रात को ही दीपिका पादुकोण ने अपने सारे सोशल मीडिया के पुराने पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
Recommended Video
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक को खाली कर दिया है। अगर आप अभी जाकर दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया देखते हैं तो दिखाई देगा जीरो पोस्ट।

इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर भी बदल दी है। खैर, तस्वीर बदलना आम है। लेकिन इस तरह सारे पोस्ट को हटा कर दीपिका पादुकोण नए साल के पहले दिन फैंस के बीच नया सवाल भी खड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications