सितारें दिखेंगे ''दस का दम'' में

बालीवुड अभिनेता सलमान खान के शो 'दस का दम' में पहुंचकर रानी काफी खुश दिख रही थीं। उन्हें शो के नियम पहले से ही मालूम थे। शो के दौरान वे कहती हैं, "सलमान के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। यदि वे कहें तो मैं अभी इसी वक्त यहां मुजरा करके दिखा सकती हूं।"
इस शो में कॉमेडी किंग शकील सिद्दीकी के चातुर्य और ड्रामा क्वीन राखी सावंत के कड़क जवाब भी देखने को मिलेंगे। ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपना ड्रामा यहां भी दिखाती है जब वो सलमान के कुंवारेपन को दूर करने के लिए शादी का प्रस्ताव देती हैं।
शो की इस अंतिम कड़ी में संगीतकार अनु मलिक और गायक कैलाश खेर 'इंडियन आइडल 4' के शुरुआत की घोषणा भी करेंगे। इस बहुचर्चित क्विज शो 'दस का दम' की अंतिम कड़ी 14 सितम्बर, रात 8 बजे प्रसारित की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications