"स्टार्स फायदे के लिए अपनी Sexuality का इस्तेमाल करते हैं"
Recommended Video

टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर अपने सीरियल, फिल्में, क्रिएटिविटी और बोल्ड बयानों के लिए अक्सर कंट्रोवर्सी में रहती हैं। एक बार एकता कपूर अपने बोल्ड स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार एकता कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले यौन शोषण पर खुलकर अपनी राय दी है।
एकता कपूर ने एक बयान में कहा है कि "बॉलीवुड में भी हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टीन जैसे कई लोग मौजूद हैं।" हार्वी वाइंस्टीन के ऊपर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इसके खिलाफ #MeeToo कैंपेन में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा भी लिया था।

एकता कपूर एक इवेंट में शामिल होने गई थी जहां उन्होंने इंड्स्ट्री की सच्चाई रखते हुए कहा कि "इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रड्यूसर्स हैं जो अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल कर ऐक्टर्स का यौन शोषण करते हैं। हालांकि, कई ऐसे ऐक्टर्स भी हैं जो काम के लिए अपनी सेक्शुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात नहीं करना चाहते हैं।"
एकता कपूर ने साथ ही एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि "अक्सर ऐसा होता है कि पावरफुल शख्स अपने पावर का फायदा उठाकर लोगों का शोषण करता है लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे भी लोग हैं जो खुद फायदे के लिए अपनी सेक्सुएलिटी का इस्तेमाल करवाते हैं।यही कारण है कि बड़े और पावरफुल स्टार्स अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग-अलग रखते हैं।"
ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर ने बोल्डनेस के साथ पूरी बात की हो। आपको बता दें कि कुछ समय पहले उनके पिता जीतेंद्र पर भी उनकी कजिन ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनकी कजिन ने कहा था कि जब जीतेंद्र 20साल के थे तब सेट पर ले जाने के बहाने उन्होंने दुर्व्यवहार किया था। तब उनकी मात्र 10 साल थी। हालांकि जीतेंद्र के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।"


Click it and Unblock the Notifications