स्टारडम को कभी हावी नहीं होने दियाः शर्मिला

By Priya Srivastava

Sharmila Tagore, Soha Ali Khan
शर्मिला टैगोर आये दिन सेंसर बोर्ड की बातों को लेकर चर्चा में रहती है। अपनी व्यस्त जिंदगी से वह एक्टिंग के लिए समय निकाल ही लेती है। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म ब्रेक के बाद में काम किया था और अब वह अपनी बेटी के साथ एक फिल्म में नजर आनेवाली हैं।

शर्मिला मानती हैं कि उनके बच्चे अच्छा काम कर रहे हैं और वे अपने बच्चों के करियर से बेहद खुश है। अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दिलों पर राज कर चुकी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का मानना है कि स्टारडम में उन पर कोई असर नहीं किया है। हाल ही में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करनेवाली शर्मिला इन दिनों फिल्मों के अलावा कई और सार्थक कार्यों में भी व्यस्त हैं।

इसी वजह से वे अपने फिल्मी करियर पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। शर्मिला ने बताया है कि फिलहाल वे फिल्मों से थोड़ी दूरी बना कर रखना चाहती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह फिल्मों से दूर हो जायेंगी। यह पूछने पर कि क्या उनकी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से उन्हें कोई आपत्ति नहीं। वे इस बारे में यही कहती हैं कि मुझे दोनों बच्चों पर विश्वास है। वे अपने तरीके से जिंदगी जीते हैं और उन्हें उनके तरीके से जीने की छूट है।

मुझे इस बारे में उन्हें कुछ समझाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कुछ दिनों पहले वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में मातृ सेहत और बच्चों के अधिकारों पर आधारित एक कार्यक्रम में भाग लिया। शर्मिला जल्द ही अनुपम खेर के साथ एक और फिल्म में नजर आयेंगी शर्मिला यह भी मानती हैं कि स्टार होने के बावजूद उन्होंने कभी स्टारडम को अपने आप पर हावी नहीं होने दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X