IPL 2023 में रणवीर सिंह बनेंगे 'सूत्रधार', स्पोर्ट्स फैन्स की दुनिया में नया जोश भरने को तैयार

Ranveer Singh in IPL 2023: चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने बॉलीवुड स्टार औऱ खेल प्रेमी रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रणवीर की स्टार स्पोर्ट्स के साथ ये पहल खेल की दुनिया में सबसे अनूठी मानी जा रही है। इसकी धमाकेदार शुरुआत टाटा आईपीएल 2033 से होगी जिसमें वो बतौर सूत्रधार की भूमिका में नजर आएंगे। तय है कि लीग के दौरान कहानियों को पेश करने और जानने का अंदाज अब और भी मनोरंजक, रोचक और तूफानी होगा।
स्टार स्पोर्ट्स और पॉप कल्चर आइकन अभिनेता के बीच बना ये एसोसिएशन खेल और मनोरंजन की दुनिया को नये क्षितिज पर स्थापित करेगा। "इनक्रेडिबल लीग" के इस सीज़न में 'सूत्रधार' की भूमिका निभाते हुए रणवीर सिंह अपने अंदाज से ना केवल लोगों को जोड़ेंगे बल्कि खेल और एंटरटेनमेंट की नई लहर की शुरुआत भी करेंगे। बतौर सूत्रधार रणवीर का ये धमाकेदार सफर शुरूआती हफ्ते (शुक्रवार 31 मार्च से रविवार 2 अप्रैल ) से शुरु होगा।
रणवीर का खेलों के लिए प्यार जगजाहिर है उनकी इस विशाल छवि के जरिए चैनल की कोशिश उन दर्शकों को खुद से जोड़ने की है जो खेलों के साथ अभी तक गहरा नाता नहीं बना सके हैं। वैसे भी स्टार स्पोर्ट्स का ये एक घोषित मिशन भी है कि खेलों को प्रति लोगों की दीवानगी और उनके जुनून को बढ़ावा देकर भारत की छवि को एक स्पोर्ट्स नेशन के तौर पर और भी ज्यादा मजबूत किया जाये।
दूसरी ओर, रणवीर सिंह के पास मौका है फैन्स के साथ अपने जुनून को व्यक्त करने का। स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर रणवीर सिंह का कहना है, "स्टार स्पोर्ट्स एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में खेलों का पर्याय है। एक खेल प्रेमी के रूप में, एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना जिसने भारत में खेलों को लेकर एक नये नजरिए को पेश किया जो कि मेरे लिए ये बहुत खास है। वर्ल्ड स्पोर्ट्स के ढेरों यादगार लम्हों को स्टार स्पोर्ट्स पर देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और अब इस शानदार सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।"
पार्टनर के रूप में स्टार स्पोर्ट्स और रणवीर सिंह के इस सफर की शुरुआत टाटा आईपीएल 2023 (31 मार्च - 2 अप्रैल) के ओपनिंग वीकेंड से आपको देखने को मिलेगी और फिर पूरे टूर्नामेंट के दौरान नये-नये सितारों के उभरने की कहानी और हर दिन बनते रोमांच को रोचक तरीके से जानने को भी मिलेगी। इस खूबसूरत सफर में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी, एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सहित नेटवर्क पर आने वाले प्रमुख खेल आयोजन भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
