जोधा-अकबर ने मचाई धूम

रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत इस फिल्म ने 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' सहित तीन अन्य पुरस्कार हासिल किए। फिल्म के निर्देशक गोवारिकर को 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' और रितिक को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के पुरस्कारों से नवाजा गया।
मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में यागदार भूमिका अदा करने वाली प्रियंका चोपड़ा को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार मिला जबकि 'सिंग इज किंग' में शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को 'लोकप्रिय कलाकार' के अवार्ड से नवाजा गया।
मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल को 'रॉक-ऑन' फिल्म के लिए 'सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता' और इसी फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शाहना गोस्वामी को 'सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री' पुरस्कार मिला।
अक्षय खन्ना को मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (नकारात्मक भूमिका में)' और तुषार कपूर को 'गोलमाल रिट्ंर्स' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हास्य भूमिका में)' चुना गया।
इसके अलावा आम आदमी से जुड़ी नीरज पांडेय की लीक से हटकर फिल्म 'ए वेडनेसडे' को 'सर्वश्रेष्ठ कहानी' का पुरस्कार मिला जबकि अब्बास-मस्तान के निर्देशन वाली फिल्म 'रेस' के लिए शिराज अहमद को 'सर्वश्रेष्ठ पटकथा' लेखक का पुरस्कार दिया गया।
यशराज फिल्म्स की 'बचना ऐ हसीनों' ने भी दो पुरस्कार जीते। गायक के के को इस फिल्म में शानदार गायन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष)' और शिल्पा राव को इस फिल्म के गाने 'खुदा जाने..' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ गायिका ' का पुरस्कार मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications