LIVE: स्टार स्क्रीन अवार्ड्स - शाहरूख सलमान होस्ट और शिवाय को पहला अवार्ड
2016 के पहले अवार्ड शो स्टार स्क्रीन अवार्ड्स को शाहरूख खान और सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। और पहला अवार्ड अजय देवगन की शिवाय के नाम हो चुका है। देखिए इस शो का लाइव अपडेट हमारे साथ।
2016 खत्म हो रहा है लेकिन सबसे बड़े धमाके के साथ और 2017 के लिए नए पैमाने सेट करने के साथ। दरअसल, इस साल की फिल्मों को सम्मानित करने वाला पहला अवार्ड शो फिलहाल चल रहा है और स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के साथ हम लगातार आपके साथ जुड़े हैं।
हम दे रहे हैं आपको लाइव अपडेट कि अवार्ड शो में हो क्या रहा है। ये अवार्ड काफी खास हैं क्योंकि सोनम कपूर स्टारर नीरजा को मिले हैं 19 नॉमिनेशन। लेकिन धमाका ये नहीं है।

धमाका है इस शो के होस्ट। दरअसल, शो को होस्ट कर रहे हैं शाहरूख खान और सलमान खान। और इन दो नाम को सुनकर तो सबके दिलों की धड़कन बढ़ ही जाती है।
[पढ़िए 2016 के बेस्ट डायलॉग्स]
शो शुरू हो चुका है और टेक्निकल अवार्ड्स बंट चुके हैं। कुछ अवार्ड हैं -
#पिंक - बेस्ट एडिटिंग, आदित्य बनर्जी #बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - अनय गोस्वामी, फितूर #बेस्ट एक्शन - जय सिंह निज्जर, शिवाय #बेस्ट डायलॉग - रितेश शाह, पिंक
जानिए फिलहाल शो में क्या क्या हो रहा है क्योंकि हो चुकी है शाहरूख - सलमान की एंट्री -


Click it and Unblock the Notifications











