'पैदा हो गया स्टार..' Saiyaara का धमाका देख उछल पड़ीं अनन्या पांडे, भाई Ahaan Pandey के लिए किया ऐसा पोस्ट!

Ananya Pandey post for Ahaan Pandey- सैयारा ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। इसके पहले कोई भी डेब्यू फिल्म इतनी शानदार कमाई करती नहीं नजर आई थी।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को काफी पसंद किया जा रहा है और पहले ही इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अपने डेब्यू फिल्म में आज तक किसी स्टार ने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की है।
अब इसको लेकर अनन्या पांडे का रिएक्शन सामने आया है जो कि अहान की चचेरी बहन हैं। अनन्या ने अपने भाई को लेकर सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा है वो आपको खुश करने के लिए काफी है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है जो कि दमदार लव स्टोरीज बनाने के लिए जाने जाते हैं।
पैदा हो गया सितारा...
अनन्या पांडे अपने भाई की काफी करीबी मानी जाती हैं और दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अनन्या पांडे ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ अहान पांडे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अनन्या ने लिखा है, ''एक सितारे का जन्म हुआ है, मेरा सैयारा, अहान पांडे।'' अनन्या का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
अहान पांडे को लेकर अनन्या पांडे की इस तारीफ को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अभी-अभी देखी, बहुत बढ़िया फिल्म है भाई, कमाल कर दिया तुमने। एक्टिंग तो कमाल की थी, एक्सप्रेशन कमाल के थे, रुला दिया यार।'' एक ने लिखा, ''प्राउड सिस्टर।'' एक ने लिखा, ''क्या कमाल की फिल्म है भाई।'' एक ने लिखा, ''सैयारा रिकॉर्ड तोड़ेगी।''
अहान- अनीत की ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है और लोग हैरान कि डेब्यू स्टार्स ने कमाल का अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











