आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल हो रहे शाहरुख खान के सपोर्ट में आए फैंस, ट्रेंड हुआ StandWithSRK!
3 अक्टूबर को शाहरुख खान की नींद तब उड़ गई जब उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि आर्यन खान को रंगे हाथों एनसीबी ने एक पार्टी के दौरान ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स ही सामने आ रही हैं कुछ खुलकर सामने नहीं आया है। इस खबर के बाद शाहरुख खान काफी परेशान हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनको टारगेट किया जा रहा है और लोग बुरा भला कह रहे हैं।
इसके बाद शाहरुख खान के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है, IStandwithSRK. बता दें कि शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि शाहरुख खान को इस मामले में क्यों ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ लोग हैं जो कि शाहरुख खान को लेकर मीम्स साझा कर रहे हैं और उनको ही काफी बुरा भला कह रहे हैँ। खबर है कि शाहरुख खान ने इस केस के बाद अपनी पठान की शूटिंग तक कैंसिल कर दी है और अब वो आर्यन खान को लेकर ही पूरा ध्यान दे रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि शाहरुख खान के फैंस उनके सपोर्ट में कर रहे हैं।

यूजर किया ट्वीट
एक यूजर ने समर्थन में लिखा है कि.. हम शाहरुख खान से प्यार करते हैं, कृपया उनका ट्रोल ना करें। मीडिया तब चुप था जब अडानी के पोर्ट पर 3000 किलो हेरोइन मिली थी। 10 या 20 ग्राम में इतना चिल्ला रहे हैं।

समृद्धि सकुनिया
समृद्धि सकुनिया ने लिखा है कि.. शाहरुख खान को उनके बेटे की देखभाल करने दो। आप लोग अपनी जॉब और राज्य की देखभाल करो। उनका ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राउड फील करवाते हैं
इस यूजर ने लिखा.. बीजेपी वालों शाहरुख खान इस स्टेज के सबसे ग्रेट इंसान हैं। उन्हे कुछ बोलने से पहले अपने बारे में सोच लो। हर फिल्म में इंडिया को प्राउड फील करवाते हैं।

शाहरुख खान के बेटे की जांच हो रही है
शाहरुख खान के बेटे की जांच हो रही है, तो शाहरुख खान उनका नाम क्यों इसमें घसीट रहे हैं। हम सभी घर के बाहर बहुत कांड करते हैं, क्या सभी लोग अपने पिता से पूछकर ये काम करते हो।

ट्रोल हुए शाहरुख खान
एक यूजर ने लिखा है कि.. शाहरुख खान ने पान मसाला का विज्ञापन किया लेकिन उनके बेटे ने थोड़ा ज्यादा करके दिखाया। उनको तो गर्व होना चाहिए।

आर्यन खान बालिग है
एक यूजर का कहना है, आर्यन खान बालिग है, वो जो कुछ करता है वही उससे जूझेगा। हमको शाहरुख खान का नाम नहीं खराब करना चाहिए। वो हमारे गर्व हैं।


Click it and Unblock the Notifications