Sidharth Shukla के बाद अब मुनव्वर फारुकी हुए शहनाज के दीवाने, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिख दी ऐसी बात

Shehnaaz Gill: बिग बॅास फेम शहनाज गिल इन दिनों पार्टी में अपनी स्टार इमेज को लेकर छाई हुई हैं। शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर कभी किसी बिग स्टार के साथ तो कभी किसी फैन के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस बार शहनाज गिल लॉक अप शो फेम स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ तस्वीरों में छाई हुई हैं। मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल की इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। मुनव्वर ने भी इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल के साथ अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। जहां पर सिंपल लुक के साथ शहनाज गिल एक तरफ बैठ कर मुनव्वर फारुकी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। लॅाक अप शो के विनर मुनव्वर फारुकी ने शहनाज गिल के साथ फोटो शेयर करते हुए अपना शायरी वाला अंदाज दिखाया है।

मुनव्वर और शहनाज की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट अनुसार दोनों की मुलाकात राघव शर्मा के बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। ऐसा मालूम होता है कि मुनव्वर इन तस्वीरों के साथ शहनाज की खूबसूरती और सादगी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

मुनव्वर ने शहनाज के लिए लिखा- उसकी आंखें
मुनव्वर ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि अब नहीं हम चिरागों के मोहताज, उसकी आंखें महफिले रोशन करती हैं। मैं किताबें अलमारी में रख आया हूं। सुना है वह बा-कमाल इंसान को पढ़ती है- मुनव्वर। वो दिल से भी खूबसूरत है।

फैंस ने बोला दोनों फेवरेट एक फ्रेम में
शहनाज के साथ शेयर की गई इस फोटो में मुनव्वर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज और मुनव्वर की इस फोटो को अभी तक 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। मुनव्वर की इस तस्वीर और कैप्शन पर शहनाज गिल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शहनाज गिल ने कविता पढ़ कर बोला- शुक्रिया
शहनाज गिल ने लिखा है कि शुक्रिया मुनव्वर। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी जो कि मुनव्वर की कविता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दोनों ही अपने शो के विनर हैं, यह फोटो फायर है। एक यूजर ने लिखा है कि शहनाज गिल का गोल्डन हार्ट है। एक अन्य यूजर वे लिखा है कि रियल बंदे रियल लोगों से कनेक्ट करते हैं। वहीं एक फैन ने लिखा है कि मेरे दो फेवरेट एक ही फ्रेम में हैं।


Click it and Unblock the Notifications