हॉलीवुड का रैंबो 'कमबख्त ईश्क' में

अरे, लगता है आप इसे मजाक समझ रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और हॉलीवुड के 'रेम्बो" सिल्वेस्टर स्टैलॉन एक ही फिल्म में काम करते दिखाई देंगे। ये दोनों निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'कमबख्त इश्क" (हां, यही नाम है) में साथ काम कर रहे हैं।
बहरहाल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान खिलाड़ी की रैंबो से लगता है अच्छी दोस्ती हो गई। सेट पर अक्षय कुमार स्टैलॉन से लंबी बातचीत करते पाए गए। वहीं स्टैलॉन ने भी अक्षय कुमार की फिटनेस के मुरीद हो गए। करीना से भी रैंबो की गहरी छनती देखी गई।
फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि यह अब तक की उनकी सबसे महंगी फिल्म है, जिसमें अक्षय हॉलीवुड के एक स्टंटमैन की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications