..................... Sshuran Khan Speaks On Her 20 Kg Weight Gain Journey And Defends Husband Arbaaz Khan Against Age Trolls - Hindi Filmibeat

मां बनने के बाद बढ़ा 20 किलो वजन, 23 साल बड़े पति को लेकर हुईं ट्रोल शूरा खान, बोलीं- वो बूढ़े...

Sshura Khan: अरबाज खान बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद में उन्होंने कुछ वक्त पहले दूसरी शादी की थी। 2023 में उन्होंने शूरा खान के साथ में शादी की।

Sshura Khan

शादी करने के बाद में अरबाज खान और शूरा की एक बेटी भी हुई है। कपल ने अपनी बेटी का नाम सिपारा रखा है। शूरा ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी का नाम उनके ससुर सलीम खान द्वारा रखा गया है।

प्रेगनेंसी के बाद बढ़ा 20 किलो वजन

दरअसल आपको बताते चले कि शूरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी सेशन रखा था। जहां पर उनके फैंस ने उनसे काफी सारे सवाल किया। एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि वह थोड़ी मोटी हो गई है तो उन्होंने जवाब में कहा कि मां बनने के बाद उनका 20 किलो वजन बढ़ गया है।

अब होममेकर बन चुकी हैं शूरा

शूरा, अरबाज खान के साथ शादी करने से पहले रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट हुआ करती थी। वह काफी सारे सेलिब्रिटीज के मेकअप भी किया करती थी। लेकिन शादी करने के बाद में वह हाउसवाइफ बन चुकी है। उन्होंने खुद फैन के सवाल पर कहा कि वह अभी होममेकर है और फुल टाइम वाइफ के साथ-साथ मां बन चुकी हैं।

शूरा की क्वालिफिकेशन

शूरा से एक फैन ने उनकी क्वालिफिकेशन पूछी थी तो उन्होंने बताया था कि उन्होंने बिजनेस एंड फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है। जब दूसरे फैन ने उनसे उनकी मैरिड लाइफ के बारे में पूछा कि कैसी चल रही है तो उन्होंने कहा कि मस्त।

एज गैप पर दिया जवाब

शूरा ने मां बनने के बाद में अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और बताया कि जब से वह मां बनी है तब से अभी तक एक भी रात ठीक से सो नहीं पाई है। इस दौरान उन्होंने अरबाज खान के साथ 23 साल के अपने एज गैप को लेकर बात की। जब सेशन के दौरान एक शख्स ने अरबाज़ को बूढ़ा कहा तो शूरा ने जवाब देते हुए कहा कि अरबाज बूढ़े नहीं है और वह लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल है।

शूरा खान ने इसके अलावा भी अपने फैन्स के कई सारे और सवालों का जवाब दिया है। उनके जवाबों से साफ पता चलता है कि वह खान परिवार की बहू बनने के बाद में काफी खुश है।

Read more about: arbaaz khan sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X