..................... Sshura Khan Video- स्टेडियम में डांस करती दिखीं अरबाज खान की पत्नी शूरा खान, वीडियो वायरल! Sshura Khan Video- Arbaaz Khan's wife Shura Khan was seen dancing in the stadium - Hindi Filmibeat

Sshura Khan Video- स्टेडियम में डांस करती दिखीं अरबाज खान की पत्नी शूरा खान, वीडियो वायरल!

sshura khan arbaaz khan

अरबाज खान और शूरा खान अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। दोनों ने शादी करके सभी चौंका दिया था और लोगों का कहना था कि अरबाज ने सरप्राइज कर दिया है। लेकिन इस वक्त शूरा इसलिए खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वो एक स्टेडियम में भारी भीड़ के बीच डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि शूरा खान इस वीडियो में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए पेज ने लिखा है, ''अरबाज खान की पत्नी शूरा खान लंदन में #taylorswift कॉन्सर्ट का आनंद ले रही हैं।'' जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

एक ने लिखा है, ''भारत भागती रहती है और कैमरे से चेहरा छिपाती रहती है, यहां तो सब कुछ उल्टा है विपरीत।'' एक ने लिखा, भाई के पैसों पर भाभी ऐश कर रही है। एक ने लिखा है, पति के पैसे का मस्त उपयोग। एक ने लिखा, ''वह बैकबेंचर क्यों हैं? भारत में हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।'' एक ने लिखा, ''भारत में तो बड़ी गरीब बनी रहती है।'' एक ने लिखा, ''एक बार अरबाज की फिल्म दरार देखलो।' एक ने लिखा, ''ये सब बॉलीवुड वाले ऐसे ही रहते हैं साहब।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए अपनी बातें कह रहे हैं।

दिसंबर में अरबाज खान को बनाया हमसफर

आपको बता दें कि शूरा खान और अरबाज खान की शादी 24 दिसंबर 2023 में हुई थी। दोनों की शादी में परिवार के चंद लोग ही शामिल थे। इस प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने बहुत ही खूबसूरती से शादी का फंक्शन किया था। हालांकि कहा यह भी जाता है कि अरबाज की दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा खान इस शादी से खुश नहीं थीं क्योंकि इसके पीछे कारण यह था कि पहली शादी से शूरा खान की 8 साल की बेटी है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: sshura khan arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X