..................... 20 रुपया की मदद करने पर ट्रोल हुईं सलमान खान नई नवेली भाभी? लोग बोले- 'ये सबसे गरीब है' Sshura Khan trolled for giving 20 rupees to a needy woman, people are making such comments - Hindi Filmibeat

20 रुपया की मदद करने पर ट्रोल हुईं सलमान खान नई नवेली भाभी? लोग बोले- 'ये सबसे गरीब है'

sshura khan

अरबाज खान ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की थी। उन्होने शूरा खान को अपना हमसफर बनाया था। लेकिन शूरा खान काफी चर्चा में रहती हैं। वो कहीं भी जाती हैं तो पैपराजी उनके पास जरूर आ जाते हैं।

इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। शूरा खान एक शॉप के बाहर निकलती हैं और गाड़ी में बैठने से पहले कुछ महिलाएं जो कि जरूरतमंद हैं उनको रोक लेती हैं।

गाड़ी में बैठते हुए शूरा खान अपने पर्स से 20 रुपए का नोट निकालकर गरीब महिला की मदद करती हैं। बस ये करना था कि सलमान खान की भाभी बुरी तरह से ट्रोल होना शुरु हो गई हैँ। हालांकि कुछ लोग उनकी मदद के लिए कमेंट बॉक्स में सामने भी आए थे।

कैसा है वीडियो

इस वीडियो में शूरा खान बाहर निकलती हैं तो कुछ महिलाएं उनको रोक लेती हैं। एक कहती है, ''अस्लामवालेकुम आपा।'' शूरा खान अपना खोलती हैं और 100 रुपए का नोट निकालकर दे देती हैं। इसके बाद दूसरी महिला मांगती है तो वो 20 रुपए का नोट निकालकर देती हैँ। शूरा से महिला करती है, ''क्या दे रही हो आपा, रोजा रमजान का टाइम है।'' इस पर शूरा कहती हैं कि, 'अरे मेरे पास कैश नहीं है।' कुछ पैपराजी भी महिला को समझाते हैं कि शूरा जी के पास कैश नहीं हैँ। वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है।

क्या कह रहे हैं लोग?

एक ने लिखा, ''ओह भाई सिर्फ 20 रुपए का नोट।'' एक ने लिखा, ''सबसे ज्यादा गरीब तो यही है।'' एक ने लिखा, ''20 रुपए।'' एक ने लिखा, ''20 रुपए दो या 200 या फिर 1 रुपए, देने वाले का मजाक नहीं बनाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''सबको 20 रुपया दिख रहा है लेकिन पहली उसने 200 दिए वो किसी को नहीं दिखे।'' एक ने लिखा, ''शायद उसके पास कैश ना हो।'' एक ने लिखा, ''आपा सिर्फ 20 रुपए दे रही हैं।'' लोगों के कमेंट्स सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X