पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर शूरा खान ने लुटाया पति अरबाज खान पर प्यार, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Sshura Khan Share romantic photos with Arbaaz khan: एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान की जब से दूसरी शादी हुई है तब से वह खास लाइमलाइट में आने लगे हैं।
क्योंकि आए दिनों कपल को या तो शॉपिंग करते देखा जाता है या तो फिर कॉफी शॉप पर। बता दें कि दोनों की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। जिसमें परिवार के लोग और खास मेहमान ही शामिल थे।
शूरा ने मनाई पहली शादी की सालगिरह
बता दें कि आज शूरा और अरबाज खान की शादी को एक साल पूरा हो चुका है और इसी खुशी में शूरा खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर अरबाज खान संग कई ऐसी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जी हां, हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि शूरा खान सोफे पर बैठ अरबाज खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
शूरा अरबाज की अनसीन तस्वीरें आईं सामने
दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि शूरा अरबाज के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शूरा अरबाज खान के साथ मिलकर फिशिंग करती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में देख सकते हैं कि अरबाज खान खड़े होकर शूरा साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में शूरा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि अरबाज खान शूरा को किस करते नजर आ रहे हैं।
शूरा ने अरबाज के लिए लिखा खूबसूरत नोट
इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही शूरा खान एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखती हैं।- 'एनिवर्सरी की शुभकामनाएं अरबाज, तुम्हारे साथ रहना जैसे हर दिन आशीर्वाद, आप मेरी सबसे सुरक्षित जगह हैं आप मेरी सबसे बड़ी खुशी हैं। मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा। आप जिस तरह से हर पल को खास बनाते हैं उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। आप मुझे पूरा बनाते हैं। आप जैसे हो वैसे ही बने रहने के लिए धन्यावाद। बता दें कि शूरा के इस पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications