..................... sshura khan kissed Arbaaz Khan in cinema hall, seeing video people shocked said, you crossed the limit - Hindi Filmibeat

अरबाज खान के प्यार में डूबीं शूरा, सिनेमाघर में सरेआम किस करती आईं नजर, Video देख लोग बोले- आपसे ऐसी उम्मीद...

Sshura Khan

Sshura khan kissed Arbaaz Khan in cinema hall: अरबाज खान ने जब से शूरा खान से शादी रचाई है तब से वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह शूरा के साथ रेस्टोरेंट के बाहर नजर आते हैं तो कभी वह शूरा के साथ पार्टी करते दिखते हैं। वहीं हाल ही में शूरा पति अरबाज और अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म देखने गई हैं।

सिनेमाघर से कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान कभी पति का हाथ पकड़ती नजर आती हैं तो कभी कैमरे के सामने पोज कर तस्वीरें खिंचवाती दिखती हैं। वहीं हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि शूरा सरेआम पति को किस कर देती हैं।

सिनेमाघर में रोमांस करती दिखीं शूरा
वायरल हो रहे शूरा और अरबाज के वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान व्हाइट कलर के डीप नेक बॉडीकॉन टॉप के साथ डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं वहीं अरबाज खान भी पत्नी के साथ ट्यूनिंग मैच करते दिखते हैं। अरबाज भी शूरा की तरह की व्हाइट शर्ट और डैनिम जींस पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के लुक ने तो जमकर सुर्खियां बटोरी हैं, इसी के साथ ही दोनों के रोमांस ने भी जमकर लाइमलाइट खींची।

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान अरबाज को अपने पास बुलाती हैं। वहीं जैसे ही अरबाज शूरा के पास जाते हैं वह उन्हें खींचकर किस कर देती हैं। सिनेमाघर के अंदर शूरा को ऐसा करता देख उनके सभी दोस्त उन्हें घूरने लगते हैं। बता दें कि वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-हद कर दी आपने। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कैमरा देखते ही ये ड्रामा शुरू हो जाता है।

शादी को पूरा होने जा रहा है 1 साल
आपको बात दें कि शूरा और अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 1 साल होने जा रहा है। आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को 1 साल तक डेट करते रहे थे। दोनों कैमरे की नजरों से भी दूर थे, लेकिन जैसे ही दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं लोग तो हैरान ही रह गए। बता दें कि पिछले दिनों शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी काफी तेज थीं, लेकिन अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X