..................... SS Rajamouli: 10 पार्ट में बनेगी राजामौली की 'महाभारत', अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर डायरेक्टर ने किया खुलासा | SS Rajamouli talks about his dream project Mahabharata, says it will be a 10-part film - Hindi Filmibeat

SS Rajamouli: 10 पार्ट में बनेगी राजामौली की 'महाभारत', अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर डायरेक्टर ने किया खुलासा

ss-rajamouli-talks-about-his-dream-project-mahabharata-says-it-will-be-a-10-part-film

SS Rajamouli's Mahabharata: बाहुबली सीरीज और आरआरआर जैसी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली लंबे समय से महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने का सपना संजो रहे हैं। वो इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। कई बार इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ीं, लेकिन अब निर्देशक ने चुप्पी तोड़ी है।

एसएस राजामौली ने कहा कि, अगर उन्हें महाभारत बनाने का मौका मिलता है, तो वह इसके साथ न्याय करने के लिए इसे 10 भागों में बनाना चाहेंगे।

अपनी पिछली फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के दौरान, राजामौली ने कहा था कि वह अपने तरीके से मूल महाभारत पर एक स्पिन देंगे और स्क्रिप्ट लिखने के बाद ही कास्टिंग के बारे में सोचेंगे। वहीं, हाल ही में एक कार्यक्रम में, निर्देशक ने महाभारत बनाने के अपने सपने पर एक बार फिर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में उपलब्ध महाभारत के प्रत्येक संस्करण को पढ़ने में उन्हें कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा।

महाभारत का हर वर्जन पढ़ेंगे राजामौली

उन्होंने कहा, "हमारे देश में महाभारत के कई अलग-अलग वर्जन मौजूद हैं। उन सभी को पढ़ने में ही मुझे कम से कम एक साल लग जाएगा और अगर मैं महाभारत पर कभी फिल्म बनाता हूं तो ये फिल्म 10 पार्ट्स में होगी। महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर मेरे मन में यही आइडिया है।"

हर फिल्म "महाभारत" की तरफ एक कदम है

क्या महाभारत जल्द शुरु हो सकती है, इस बारे में पूछे जाने पर राजामौली ने कहा, "जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं महाभारत पर फिल्म बनाने के लिए ये सब सीख रहा हूं। कुछ बड़ा करने के लिए छोटे-छोटे स्टेप्स से सीखना बहुत जरूरी है। मेरी हर फिल्म महाभारत पर फिल्म बनाने के लिए लिया गया कदम है, छोटी-सी कोशिश है।"

साथ ही रामायण के किरदारों पर निर्देशक ने कहा, मैं महाभारत में अपने किरदारों को जिस तरह से पेश करूंगा, वैसा कुछ आपने पहले कहीं भी न कभी देखा होगा, न सुना होगा।

Read more about: ss rajamouli mahabharata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X