#SCOOP: शूटिंग खत्म और LEAK हुई डीटेल - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!
ये तो हम बता ही चुके हैं कि बाहुबली 2 अप्रैल में रिलीज़ हो रही है और फिल्म का क्लाईमैक्स शूट किया जा रहा है। लेकिन जो हमने आपको नहीं बताया वो ये है कि फिल्म का क्लाईमैक्स शूट होते ही उसकी डीटेल्स लीक भी हो गईं। क्लाईमैक्स मतलब समझे ना? कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
दरअसल, इस बात का जवाब तीन लोग जानते हैं - प्रभास, एस एस राजामौली और के वी विजयेंद्र। यानि फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और राईटर लेकिन बात लीक ना हो इसलिए क्लाईमैक्स शूट करते समय राजामौली ने 4 शूट किए।

जी हां, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसके चार कारण शूट किए गए हैं और फाइनली फिल्म में कौन सा जाएगा ये अब तय होगा। लेकिन ये इस तरह तय किया जाएगा कि किसी को भी इसकी भनक तक ना लगे।
[सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची... ईद 2017 का SUPERCLASH]
गौरतलब है कि जब से बाहुबली रिलीज़ हुई तब से दर्शक इसके सीक्वल का इतंज़ार कर रहे हैं क्योंक पूरे भारत को एक ही बात जाननी है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! ये एलान होगा अप्रैल 2017 में। क्योंकि बाहुूबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है।
[PHOTOS: बाहुबली की शूटिंग की ये तस्वीरें देख फैन्स का दिल टूट जाएगा!]
फिल्म 28 अप्रैल 2017 में रिलीज़ हो रही है। लेकिन पिछले दो सालों से इंटरनेट पर इस बात के बहुत मज़ेदार जवाब हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आप भी देखिए -
थंगाबल्ली...बाहुबली!
कटप्पा थंगाबल्ली और बाहुबली में कन्फ्यूज़ हो गया और मीनम्मा के लिए थंगाबल्ली को मारना था पर बाहुबली को मार दिया! नहीं समझे अरे चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के अप्पा अपना कटप्पा!!!
CID को मिले नया केस
एसीपी प्रद्म्युमन के पुराने सीआईडी एपिसोड देख देखकर सब बोर हो चुके हैं। इसलिए कम से कम सीआईडी को कोई नया केस तो मिलेगा।
आखिरी मैगी खा ली
बीच में मैगी बैन हो गई और कटप्पा की आखिरी मैगी भी बाहुबली ने खा ली...बहुत नाइंसाफी है।
मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों हो
आए दिन एक ही सवाल पूछता था - मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों है...ठोंक डाला!
क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?
करीना पूछे ठीक है, सोनाक्षी पूछे डबल ठीक है। लेकिन बाहुबली पूछे...नहीं चलेगा!
पप्पू Can't Tag Saala
एक तो दिन भर फेसबुक करता था ऊपर से राहुल गांधी की फोटो पर Tag कर दिया!
कैंडी क्रश....क्या है ये कैंडी क्रश
सबका दिल करता है कैंडी क्रश रिक्वेस्ट भेजने वाले को जान से मार डालने का...कटप्पा ने बस दिल की बात सुनी!
केआरके को रिट्वीट करता है
सच बताएं...ऐसे आदमी को एक बार और ज़िंदा करके दोबारा मार देना चाहिए!
बस बहुत हुआ...बाहुबली जवाब दे रहा है !


Click it and Unblock the Notifications








