सबसे मंहगी फिल्म है एस एस राजामौली की RRR, क्या बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने में हो पाएगी कामयाब?
एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म RRR ने रिलीज होने से पहले ही इतिहास बना लिया है। इस पीरियड फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के साथ साथ अजय देवगन नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 900 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
आरआरआर फिल्म कई मायनों में खास है। क्योंकि इसकी कमाई, इसकी स्टारकास्ट, बजट सबकुछ इसे हमेशा चर्चा में बनाए रखता है। खबरें हैं कि ये बहुभाषी फिल्म 450-500 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होगी। ऐसे में इस फिल्म से एसएस राजामौली को खास उम्मीदें भी हैं।

सवाल ये उठता है कि क्या राजामौली अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो पाएंगे। क्या वह अपनी बाहुबली फिल्म का बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। आइए बताते हैं हाल में ही इस फिल्म के राइट्स कैसे और कितने में बिके।
RRR फिल्म ने बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 2017 में एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने करीब 500 करोड़ रुपये का बिजनेस रिलीज से पहले ही कर दिया था। इस फिल्म में प्रभास नजर आए थे। बाहुबली 2 के बाद से कोई भी फिल्म इस आंकड़े के नजदीक नहीं पहुंच पाए हैं। अब एसएस राजामौली की फिल्म ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।
RRR फिल्म के वर्ल्डवाइड थेटर राइट्स करीब 570 करोड़ रुपये में बिके हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश पहले नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में इस फिल्म के थेटर राइट 165 करोड़ रुपये के बिके हैं। वहीं, नॉर्थ इंडिया में 140 करोड़, निजाम में 75 करोड़, तमिलनाडू में 48 करोड़, कर्नाटक में 45 करोड़, केरल में 15 करोड़ और ओवरसीज में 15 करोड़ रुपये के थेटर राइट बिके हैं। इस अपकमिंग फिल्म के थेटर राइट्स कुल मिला कर 570 करोड़ रुपये में बिके हैं।

डिजिटल राइट्स
RRR फिल्म के डिजिटल राइट्स सभी भाषाओं में करीब 170 करोड़ रुपये में बिके हैं। इसके साथ ही सभी भाषाओं के सेटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपये और सभी भाषाओं के म्यूजिक राइट करीब 20 करोड़ में बिके हैं।

कैसे कमाए रिलीज से पहले करोड़ों रुपये
इस तरह राजामौली की अपकमिंग फिल्म रिलीज से पहले ही 890 करोड़ा का बिजनेस कर चुकी है। कुल मिलाकर यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास में डिस्ट्रिब्यूटर के लिए सबसे हिट फिल्म होगी।

आरआरआर
RRR फिल्म के रिलीज को लेकर ऑफिशियल डेट का ऐलान हो चुका है। RRR फिल्म को दशहरे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही फैन्स इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन का आरआरआर से लुक
2 अप्रैल को अजय देवगन का आरआरआर से लुक रिलीज होगा। इससे पहले फैंस आलिया भट्ट और राम चरण का जबरदस्त लुक देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











