महाभारत के 'बाहु' और रामायण के 'बली' से बनी है मौली की 'बाहुबली'
नयी दिल्ली। 'ईगा' (हिंदी में मक्खी) और 'मागाधीरा' जैसी सुपर-डूपर हिट तेलगू फिल्में बनाने वाले फिल्मकार एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म 'बाहुबली' का ट्रेलर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसी फिल्म अबतक भारतीय सिनेमा जगत में नहीं बनी। 'बाहूबली' अबतक की सबसे महंगी फिल्म है। बाहुबली 8वी सदी में सेट एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का बजट 160 करोड़ है। इस फिल्म का स्पेशल इफेक्ट बजट 40 करोड़ है। राजामौली इसे एक साथ तेलगु, तमिल और हिंदी में बना रहे हैं।
इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और राणा दग्गुबती मुख्य भूमिका में होंगे। जिस समय इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया उस वक्त राजामौली ने बताया कि यह फिल्म एक भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित हैं। राजामौली ने कहा कि अपनी आने वाली फिल्म "बाहुबली" के निर्माण की प्रेरणा उन्होंने महाकाव्य महाभारत से ली है।
साथ ही उनका कहना है कि इस फिल्म का दूसरी कड़ी भी महाभारत से ही प्रेरित होगी। 10 जुलाई को यह फिल्म रिलीज होगी। उन्होंने आगे कहा कि मेरी सभी फिल्में महाभारत और रामायण से प्रेरित हैं, क्योंकि ये दोनों महाकाव्य बचपन से मुझे रटा दिए गए थे। मैं खुद को इन महाकाव्यों से भावनात्मक रूप से जुड़ा पाता हूं। तो आईए आपको फिल्म के कुछ तस्वीरों को दिखाते हैं जिसे देखने के बाद आप जरूर कहेंगे कि ये फिल्म तो देखना बनता है बॉस...


Click it and Unblock the Notifications











