राजामौली की RRR जल्द होगी तैयार, एक्टर्स ने खत्म की दो भाषाओं में डबिंग- यहां जानें अपडेट
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर की शूटिंग लगभग पूरी होने को आई है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए रिवील किया है कि फिल्म से सिर्फ दो गानों की शूटिंग बची है। साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो गया है और फिल्म के प्रमुख सितारे एनटीआर और राम चरण ने तेलुगु और तमिल दोनों में डबिंग पूरी कर ली है। वो जल्द ही अन्य भाषाओं की ओर रुख करेंगे।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी, आरआरआर को हैदराबाद के स्थानों पर शूट किया गया है, जहां दर्शकों को एक अन्य युग में ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर सेट बनाए गए हैं।

आलिया भट्ट, अजय देवगन और ओलिविया मॉरिस सहित अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, फिल्म के सेट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए व सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए काम को पूरा किया जा रहा है।
'आरआरआर' भारत की सबसे बड़ी फिल्म है और इसमें ऐसी स्टार कास्ट है जो सभी भाषाओं से है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications