..................... SS Rajamouli RRR ram charan jr ntr ajay devgn and Alia bhatt film postponed due to omicron read facts।एस एस राजामौली आरआरआर फिल्म राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट की फिल्म ओमीक्रॉन के कारण पोस्टपोन होगी। - Hindi Filmibeat

रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन की RRR पर ओमीक्रान का खतरा, नहीं होगी रिलीज, बड़ी खबर !

एस एस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआर RRR 7 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। 450 करोड़ के बजट में तैयार हुई RRR की रिलीज को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट की आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर सकती है।

हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हो रही आरआरआर पर ओमीक्रान वायरस का खतरा बना हुआ है।तेलुगु बुलेटिन की एक रिपोर्ट बताती है कि आरआरआर की हिंदी रिलीज के वितरकों ने साफ तौर पर निर्माताओं से रिलीज की तारीख को फिर से निर्धारित करने के लिए कहा है क्योंकि महाराष्ट्र में थिएटर आधी क्षमता पर चल रहे हैं।

RRR

एक वेबसाइट ने आरआरआर निर्माता डीवीवी दानय्या से रिलीज को लेकर संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज में और देरी नहीं की जाएगी। आरआरआर की रिलीज को लेकर साफ तौर पर कहा गया है कि इसे पोस्टपोन नहीं किया जाएगा।

राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा

राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा

इसी वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि सरकार को किसी को भी थिएटर में आरआरआर देखने की अनुमति नहीं देनी चाहिए यदि वे टीकाकरण का सबूत पेश करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि मेरे पास ओमीक्रान के बारे में सरकार के लिए एक महान विचार है ।

हिंदी फिल्मों पर भी वायरस का खतरा

हिंदी फिल्मों पर भी वायरस का खतरा

उन्हें किसी को भी #RRR थिएटर में तब तक नहीं आने देना चाहिए जब तक कि वे डबल डोज़ का सबूत नहीं दिखाते .. #RRR देखने की इच्छा लोगों की लापरवाही पर विजय प्राप्त करेगी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार ओमीक्रान वायरस की रफ्तार में तेजी दिसंबर से जनवरी के बीच आ सकती है। आरआरआर के साथ राधेश्याम, पृथ्वीराज की जनवरी में रिलीज हिंदी फिल्मों पर भी वायरस का खतरा बना हुआ है। यह भी बता दें कि आरआरआर के थिएटर रिलीज के 2 या 3 महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म

गौरतलब है कि आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जहां पर स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दिखाया जाएगा।कोमाराम भीम औरअल्लूरी सीताराम राजू इस कहानी के प्रमुख किरदार हैं। आलिया भट्ट सीता की भूमिका में हैं। वहीं अजय देवगन का दिलचस्प कैमियो दमदार बताया जा रहा है। हिंदी फिल्मों के दर्शकों के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन इस फिल्म को देखने की एक वजह है। साथ ही बाहुबली की सफलता के बाद राजामौली की फिल्मों पर हमेशा से हर भाषा के दर्शकों का ध्यान रहताहै। यही वजह है कि हिंदी दर्शकों के बीच इस फिल्म का प्रमोशन अच्छे से किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X