RRR में रामचरण, जूनियर एनटीआर- अजय देवगन को मिली करोड़ों की फीस, होश उड़ जायेंगे !
एसएस राजामौली की आरआरआर RRR की रिलीज जनवरी 2022 के पहले वीक में हो रही है। आरआरआर इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। जहां पर जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि RRR इस साल करोड़ों की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में शामिल होने वाली RRR के लिए सभी स्टार्स ने काफी तगड़ी फीस ली है। हिंदी सिनेमा में हर फिल्म करोड़ों की फीस लेने वाले कलाकारों में अजय देवगन और आलिया भट्ट का नाम शामिल हैं।

वहीं साउथ में सबसे कमाऊ स्टार्स में गिनती जूनियर एनटीआर और रामचरण की होती है। भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले रामचरण ने आरआरआर के लिए 45 करोड़ रुपए की फीस लेने की रिपोर्ट सामने आयी है।

जूनियर एनटीआर की फीस
एनटीआर RRR में एक क्रांतिकारी नेता, कोमाराम भीम की भूमिका, जिन्होंने हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ विद्रोह किया। जूनियर एनटीआर को इस फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ के बीच की फीस मिलने की रिपोर्ट सामने आयी है।

अजय देवगन और आलिया भट्ट की फीस
RRR में अजय देवगन एक बड़ा और दिलचस्प कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन को 25 करोड़ की फीस मिली है।आलिया सीता की भूमिका में फिल्म की शोभा बढ़ाएंगी, जिसके लिए उन्हें 9 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला है। इसके साथ निर्देशक एसएस राजामौली फिल्म की कमाई से 30 प्रतिशत का लाभ मिलने की खबर बताई जा रही है।

पीरियड ड्रामा 1920 के दशक की कहानी
यह पीरियड ड्रामा 1920 के दशक में दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाता है जिन्होंने स्वतंत्रता पूर्व युग में एक साथ अंग्रेजों को बहादुरी दी थी। यह फिल्म बताती है कि कैसे एक ब्रिटिश गवर्नर ने एक लड़की को पकड़ लिया, जिसमें कोमाराम भीम उसके लिए एक 'रक्षक' बन गया। अल्लूरी सीताराम राजू को तब अंग्रेजों ने भीम को पकड़ने के लिए तैनात किया था। यह जोड़ी आगे एक खूबसूरत दोस्ती में बदल जाती है।

RRR की 700 करोड़ की कमाई
याद दिला दें कि बाॅक्स आफिस रिपोर्ट में RRR ने अपनी झोली में 700 करोड़ की कमाई भर ली है। नॉर्थ इंडियन राइट्स के लिए आरआरआर को 135 करोड़ की कमाई की है। आरआरआर फिल्म का बजट 400 करोड़ का रहा है। RRR को तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। तेलुगू राइट्स को 165 करोड़ में बेचा गया है। कन्नड़, मलयालम, ओवरसीज सैटेलाइट राइट्स के जरिए RRR ने 800 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि साउथ मार्केट से RRR की सबसे अधिक कमाई की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











