..................... राजामौली की फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट | SS Rajamouli's RRR new release date, starring Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

अजय देवगन के साथ होगी 2021 की धमाकेदार शुरुआत- RRR की रिलीज डेट तय

एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फ़िल्म को 8 जनवरी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा,"RRR will hit the screens on January 8th, 2021! We know the wait is long but we promise to keep giving you updates in the meanwhile.बता दें, पहले ये फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट बदल दिया गया है।

फिल्म में राम चरण, एनटी रामा राव जूनियर, अजय देवगन के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में दिखेंगी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।

RRR

कोई शक नहीं कि बाहुबली धमाका के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अजय देवगन लंबा कैमियो निभाने वाले हैं, जो कि काफी अहम होगी। वहीं, आलिया भट्ट बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित "आरआरआर" को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित एसएस राजामौली की यह पहली फिल्म है। फिल्म 1920 के स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती एक काल्पनिक कहानी है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ी थी। करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X