..................... SS Rajamouli RRR Movie release on 13 October 2021 on Dussehra Ram Charan Jr NTR Alia Bhatt and ajay devgn starrer - Hindi Filmibeat

RRR की रिलीज डेट का ऐलान, दशहरा पर मचाएगी धमाल- आलिया, Jr NTR से लेकर अजय देवगन आएंगे नजर

बाहुबली फेम एस एस राजामौली की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म आरआरआर का इंतजार अब खत्म हो गया है। जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट का ऑफिशिल ऐलान हो चुका है। साथ ही नई तस्वीर आरआरआर से सामने आई है। बता दें RRR दिवाली के बाद रिलीज होगी। दिवाली के कुछ दिन बाद दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धूम मचाएगी।

RRR फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आलिया भट्ट से लेकर तमाम स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आलिया लिखती हैं, जल्दी से आप सभी तैयार हो जाओ, सिनेमाघरों में आरआरआर 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने जा रही हैं। इस बारे में जूनियर एनटीआर ने भी पोस्ट किया। वह लिखते हैं, पानी और आग की ताकत पहली बार आपको देखने को मिलेगा कि कितनी असहनशील होती है। इसका अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।

 दशहरा पर रिलीज होगी आरआरआर

दशहरा पर रिलीज होगी आरआरआर

दिवाली के कुछ दिन बाद और दशहरा के मौके पर आरआरआर रिलीज होने जा रही है। 13 अक्टूबर 2021 को आरआरआर थिएटर्स में दस्तक देगी तो इस बार दशहरा 15 अक्टूबर का पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ आरआरआर

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ आरआरआर

आरआरआर की रिलीज डेट के ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया पर आरआरआर ट्रेंड होने लगा। इसके बाद फैंस ने जमकर इस फिल्म की रिलीज डेट की खबरों को शेयर किया और नए पोस्टर को भी पसंद किया।

आरआरआर का नया पोस्टर

आरआरआर का नया पोस्टर

फिल्म की रिलीड डेट के ऐलान के साथ ही दो पोस्टर भी देखने को मिले हैं जिसमें राम चरण और एनटीआर दिखाई दे रहे हैं। राम चरण घोड़े पर तो जूनियर एनटीआर बाईक पर नजर आ रहे हैं। दोनों के एक्सप्रेशंस काफी गुस्सैल वाले नजर आ रहे हैं।

आलिया और अजय देवगन

आलिया और अजय देवगन

साउथ की इस मेगा बजट फिल्म में बॉलीवुड के दो चेहते स्टार्स आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। लेकिन इन दोनों के रोल को लेकर ज्यादा डिटेल फिल्ममेकर्स ने साझा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X