रिलीज हुआ आरआरआर का चौकाने वाला मेकिंग वीडियो, एसएस राजामौली ने फिर दिलाई बाहुबली की याद!
निर्देशक एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म को कितने बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है ये किसी से भी छिपा नहीं है। दमदार बजट और शानदार स्टारकास्ट के साथ एक धमाकेदार फिल्म बनने जा रही है। आज इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो सामने आया है जोकि काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। इस मेकिंग वीडियो से आपको अंदाजा हो जाएगा कि कितने बड़े पैमाने पर इस फिल्म में एक्शन होने वाला है।
एसएस राजामौली की इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट समेत कई सितारे नजर आने वाले हैँ। मेकिंग वीडियो में किस करह की भीड़ और भारी भरकम सेट भी नजर आ रहे हैं।

राजामौली काफी ज्यादा मेहनत करते दिख रहे हैं और वीडियो इतिहास की याद दिलाएगा। इस फिल्म की बात करें तो इसमें आजादी की जंग से लेकर कई ऐसे किस्से दिखाई देने वाले हैं जो कि आपको देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए काफी हैं।
बाहुबली में जिस तरह से राजामौली ने धमाकेदार निर्देशन किया था और अपने काम से सभी को चौंकाया था, ऐसा ही कुछ इस फिल्म में भी होने वाला है।
इसके पहले इस फिल्म से सभी सितारों की इंट्रो रिलीज किए जा चुके हैं जिनको देखकर लग रहा था कि फिल्म काफी दमदार होगी। जाहिर है कोरोना काल के कारण फिल्म कुछ देरी से बन रही है लेकिन दुरुस्त होगी। फिलहाल आप देखिए ये शानदार मेकिंग वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications