..................... SS Rajamouli Ram Charan, Jr. NTR & Alia Bhatt RRR Release date announce arriving On January 7, 2022 | आलिया भट्ट व राम चरण की फिल्म RRR की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन मचेगा धमाल - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट व राम चरण की RRR की रिलीज डेट का ऐलान, इस फिल्म से होगा क्लैश

साउथ के सुपरहिट निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट जारी कर दी गई है। राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म आरआरआर (RRR) अगले साल 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

आरआरआर की इससे पहले रिलीज डेट दशहरा के लिए शेड्यूल थी। मेकर्स ने कोरोना व महाराष्ट्र में बंद थिएटर के चलते RRR की रिलीज डेट को टाल दिया था। इससे पहले आरआरआर फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

Alia Bhatt RRR

आलिया भट्ट की ये दूसरी फिल्म है जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। दूसरी गजब बात ये है कि आलिया भट्ट का मुकाबला भी खुद से है। जी हां, एक दिन पहले ही आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ऐलान हुआ और अब उनकी फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है।

गजब बात ये है कि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियवाड़ी और आरआरआर के बीच भयंकर क्लैश होने वाला है। जी हां, गंगूबाई काठियावाड़ी 6 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है तो वहीं आरआरआर 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है। अब देखना ये है कि दोनों ही फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर के अलावा रॉकी और रानी की प्रेमकहानी, ब्रह्मास्त्र, जी ले जरा जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X