#Impossible: बाहुबली के बाद अगली फिल्म शुरू - तीन खान और अजय देवगन!

एस एस राजामौली बाहुबली के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म प्लान करने जा रहे हैं। और इस फिल्म की कास्ट वो ब्लॉकबस्टर रखना चाहते हैं।

बॉलीवुड को उसका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है और अगर वाकई ये प्रोजेक्ट उस ड्रीम कास्ट के साथ प्लान हो गया जो फैन्स चाहते हैं तो बॉलीवुड के लिए बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड होगा, हर लिहाज़ से।

दरअसल, एसएस राजामौली ने बताया कि बाहुबली के बाद उनका अगला प्लान बहुत ही विस्तृत है। वो परदे पर महाभारत उतारना चाहते हैं और इसके लिए पूरा का पूरा प्लान तैयार है। बस कास्टिंग शुरू करना बाकी है।

ss-rajamouli-plans-mahabharata-after-bahubali-2

राजामौली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म तीन पार्ट में रिलीज़ होगी और इसे बनने में 4 - 5 साल का समय लग जाएगा। लेकिन वो इस प्रोजेक्ट में जी जान से जुट गए हैं।

गौरतलब है कि अगर ये प्रोजेक्ट वाकई में पूरा हुआ तो ये बॉलीवुड का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा। लेकिन अगर ये फिल्म बनकर रिलीज़ हो गई तो ये बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकती है।
["मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख]

जिस तरह बाहुबली की कमाई ने सबको चौंका दिया था उसी तरह बॉलीवुड की महाभारत हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल सकती है। यूं तो सुपरस्टार्स एक दूसरे से टक्कर लेने के लिए जाने जाते हैं।

पर आजकल कई सुपरस्टार्स हॉलीवुड की स्टाईल में एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर फिल्में बना रहे हैं। ऐसे में अगर महाभारत के लिए सुपरस्टार्स ने हामी भर दी तो ये बॉलीवुड की सबसे शानदार और ब्लॉकबस्टर कास्ट होगी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X