..................... SS Rajamouli on Ram Charan's powerful introduction scene in RRR- we prepared for 3-4 months | RRR में राम चरण के पावरफुल इंट्रो सीन पर बोले निर्देशक राजामौली- '3 से 4 महीने तक तैयारी की थी' - Hindi Filmibeat

RRR में राम चरण के पावरफुल इंट्रो सीन पर बोले निर्देशक राजामौली- '3 से 4 महीने तक तैयारी की थी'

फिल्मों में कुछ ऐसे ओरिजिनल इंट्रोडक्शन होते हैं, जो आप के दिल और दिमाग में बस जाते हैं। फिल्म आरआरआर (RRR) में मेगास्टार राम चरण का इंट्रो भी कुछ ऐसा ही रहा। जिसे देखकर फैंस सीटियां बजाते नहीं थक रहे थे। कहना गलत नहीं होगा की ये किरदार राम चरण द्वारा निभाए गए यादगार किरदारों में शामिल होने वाला है।

राम चरण के इंट्रो सीन पर बात करते हुए निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा, "जब आप एक व्यक्ति पर हजार लोगों को गैंग करते हुए देखते हैं, तो आप अलग स्तर का उत्साह महसूस करते हैं। राम के इंट्रो सीन को फिल्माना मेरे लिए डरावना अनुभव था। मैं जैसे ही एक्शन कहता था वैसे ही चरण सहित 1000 लोग मूव करते थे और चारों तरफ सिर्फ धूल उड़ती दिखाई पड़ती थी। इतनी बड़ी भीड़ के बीच राम को स्पष्ट रूप से न देख पाने पर डर लगता था। सौभाग्य से, वे सुरक्षित बाहर आये।"

ss-rajamouli-on-ram-charan-s-powerful-introduction-scene-in-rrr

निर्देशक आगे कहते हैं, "यूनिट ने इस सीन के लिए 3-4 महीने तक तैयारी की थी और फिर उसे 15-16 दिनों में फिल्माया गया था।"

अब जब उस सीन को देखते हैं, जो शायद थियेटरों में कुछ मिनटों के लिए चली होगी, हम इस बात का सिर्फ अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इसके पीछे पूरी टीम की कई महीनो की कड़ी मेहनत होती है। राजामौली के साथ राम चरण की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को एक शानदार अनुभव दिया है।

बता दें, आरआरआर को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने पांच दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ तक कलेक्शन कर लिया है और यह सुपरहिट हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X