RRR में अजय देवगन और आलिया भट्ट की कास्टिंग को लेकर निर्देशक राजामौली ने दिया दमदार जवाब
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का एक खास इवेंट रखा आयोजित किया गया था, जहां निर्देशक राजामौली ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म से जुड़ी कई अहम बातें बताईं। रामचरण, जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।
इस फिल्म में बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन और आलिया भट्ट को कास्ट करने के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, "मैंने एक एक्टर को हिंदी या तमिल, तेलुगु कलाकार के रूप में देखना बंद कर दिया है। मेरे लिए वो एक इंडियन एक्टर हैं।"

निर्देशक ने कहा, "सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि मैंने दर्शकों को भी साउथ, नार्थ, हिंदी, बंगाली या अन्य भाषा के दर्शक के रूप में समझना बंद कर दिया है। मैं सिर्फ उन्हें एक इंडियन ऑडियंस के तौर पर देखता हूं।"
फिल्म के कास्टिंग पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "जैसे ही स्क्रिप्ट पूरी होती है तो मैं सबसे पहले देखता हूं कि कौन सा एक्टर इस पार्ट में सबसे बेस्ट दिख सकता है। अब चाहे वो तमिल एक्टर हो, मलयाली हो, बंगाली हो या बॉलीवुड का हो। मैं सिर्फ उस एक्टर को अप्रोच करता हूं और बताता हूं कि देखिए ये रोल है, क्या आप इसे करना चाहेंगे। जाहिर तौर पर बाहुबली की सफलता का मुझे फायदा मिलता है.. लेकिन मैं बाहुबली को विजिटिंग कार्ड के तौर पर इस्तेमाल नहीं करता। मैं अपनी नई कहानी और किरदार को लेकर एक्टर से मिलने जाता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications