एसएस राजामौली ने की 'दृश्यम 2' दिल खोलकर तारीफ, निर्देशक को भेजा ये खास मैसेज- वायरल
अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने इंडस्ट्री से खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म का कंटेंट लोगों ने खूब पसंद किया। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर इस फिल्म के निर्देशक हैं जीतू जोसेफ। हाल ही में एसएस राजामौली ने यह फिल्म देखी और उन्होंने निर्देशक को एक लंबा चौड़ा मैसेज भेजा है, जिसमें उन्होंने दृश्यम 2 की दिल खोलकर तारीफ की है।
राजामौली द्वारा भेजे गए मैसेज को निर्देशक जीतू जोसेफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। मैसेज में एसएस राजामौली ने लिखा- "हाय जीतू, मैं फिल्म निर्देशक राजामौली। मैंने कुछ दिन पहले ही दृश्यम 2 को देखा। इस फिल्म ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैंने दोबारा दृश्यम का पहला पार्ट देखा (मैंने इसे पहले तेलुगु भाषा में देखा था जब ये रिलीज हुई थी।)"

उन्होंने आगे लिखा- "मैं कहना चाहता हूं कि क्या शानदार डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और एक्टिंग है। हर क्षेत्र में ये फिल्म जबरदस्त है और स्क्रिप्टिंग तो बेहद शानदार है। यह विश्व स्तर की है।"


Click it and Unblock the Notifications