SS Rajamouli को ऑफर हुई है एजेंडा फिल्म? आरआरआर निर्देशक ने किया इतना बड़ा खुलासा!

एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर जब भी बात होती है तो इतना तय माना जाता है कि फिल्म काफी शानदार होगी और सुपर डुपर हिट की गारंटी होती है। इस वक्त एसएस राजमौली के एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा हो रही है और उन्होने इस दौरान कुछ बड़ी बातें बताईं थीँ। दरअसल एसएस राजामौली से इस इंटरव्यू में पूछा गया था कि, "आप पर फिल्म कों को लेकर कभी कोई दबाव डाला गया दबाव डाला गया है?
चाहे वो मुस्लिम विरोधी हो या राष्ट्रवादी, भाजपा समर्थकों या यहां तक कि आरएसएस के द्वारा?" इसके लेकर एसएस राजामौली का बयान काफी सुर्खियों में हैं। इस दौरान वो न्यू यॉर्कर से बात कर रहे थे।
उन्होने कहा कि, "नहीं, सीधे तौर पर कभी नहीं, कभी नहीं।" राजामौली ने इसके अलावा कहा कि, ''ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी मुझसे इसलिए संपर्क किया हो कि वो कोई एजेंडा बनाना चाहता है।

राजामौली ने क्लियर करते हुए ये भी कहा
इसके अलावा सबसे कम ऐसा हुआ है कि मुख्य मुख्य लोगों से मेरी फिल्म को लेकर कोई अपत्तियां सामने आईं हों।'' राजामौली ने क्लियर करते हुए ये भी कहा कि "कभी-कभी मुसलमानों को आपत्ति होती है, कभी-कभी हिंदुओं को, कभी-कभी विभिन्न जातियों को।"

एजेंडा के लिए उन्होने काम नहीं किया
ये सब होता रहता है, कभी किसी एजेंडा के लिए उन्होने काम नहीं किया है। इसके अलावा राजामौली ने उस बात को लेकर भी टिप्पणी की थी जो आरोप उनपर लगते रहते थे। बता दें कि उनको लेकर कई बार कहा गया है कि वो बीजेपी को समर्थन देते हैँ।

राजामौली ने इसको सिरे नकार दिया
हालांकि राजामौली ने इसको सिरे नकार दिया है। इसके अलावा उन्होने कहा था कि, वो कट्टरवाद से नफरत करते हैं, फिर वो किसी की तरफ से भी क्यों ना हो।

भीम किरदार को लेकर उन्होने कहा
भीम किरदार को लेकर उन्होने कहा था कि, टोपी पहनाने को लेकर कई मुस्लिम संगठनों ने उनका विरोध किया था। कई हिंदू संगठनों ने भी विरोध किया। अब आपको तय करना है कि मैं बीजेपी का आदमी हूं या नहीं।'

बयान आग की तरह वायरल हो रहा है
अब उनका बयान आग की तरह वायरल हो रहा है और इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। राजामौली की फैन फॉलोविंग शानदार है और अक्सर देखा जाता है कि वो उनसे अच्छी फिल्मों की ही मांग करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications