Hollywood strike: राजामौली की फिल्म RRR का पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, हॉलीवुड स्टार्स भी हड़ताल पर

RRR Poster spotted in Hollywood's protest: हॉलीवुड में दो महीने से राइटर्स कम वेतन और AI के बढ़ते प्रयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां सारा कामकाज ठप्प पड़ा है। लॉस एंजिल्स में नेटफ्लिक्स के ऑफिस के बाहर डेढ़ लाख से ज्यादा राइटर्स और एक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं।
14 जुलाई की आधी रात को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविज़न एंड रेडियो आर्टिस्ट्स (SAG- AFTRI) की हड़ताल शुरु हुई, जिसने मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया। इससे ना सिर्फ हॉलीवुड, बल्कि बॉलीवुड और बाकी फिल्म इंडस्ट्रीज भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा भी हड़ताल के समर्थन में
इस आंदोलन में पहले सिर्फ फिल्म राइटर्स शामिल थे, लेकिन अब इसमें हॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हो गये हैं। हड़ताल में बैठे राइटर्स- एक्टर्स किसी भी फिल्म या प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। प्रियंका चोपड़ा ने भी इसके प्रति अपना समर्थन दिखाया है। खास बात है कि हड़ताल के दौरान एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का पोस्टर भी स्पॉट किया गया है।
हड़ताल में राजामौली की RRR की झलक
हड़ताल में एक व्यक्ति RRR का पोस्टर पकड़े दिखा है। जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। इन पोस्टर्स में ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू के सीन में राम चरण और जूनियर एनटीआर दिख रहे हैं। हालांकि ये हड़ताल दुखद है.. लेकिन कोई शक नहीं कि ये तस्वीर अमेरिका में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता को दिखाती है।
बता दें, 60 सालों में ये पहला शटडाउन है, जहां इतने सारे क्रिएविट राइटर्स और एक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं।दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हॉलीवुड में डायलॉग और स्क्रिप्ट राइटिंग जैसे काम हो रहे हैं। इसकी वजह से राइटर्स को काम नहीं मिल रहा है, साथ ही उन्हें काम से निकाला भी जा रहा है। इंडस्ट्री इसी के खिलाफ आवाज उठा ही है।


Click it and Unblock the Notifications