'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली ने विवादित बयान से रामभक्तों को छेड़ा, बोले- 'मुझे राम से ज्यादा रावण पसंद है'

SS Rajamouli Ram Ravan Statement: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी क्राफ्ट के लिए मशहूर टैलेंटेड निर्देशक एसएस राजामौली इस बार अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। राजामौली अपनी फिल्मों के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आया जिसमें राजामौली के सफर को दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि अब हर तरफ उनके बयान चर्चा हो रही है।
हाल ही मे एसएस राजामौली ने मशहूर पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने भगवान राम से ज्यादा रावण को पसंद करने की बात कही। बाहुबली के डायरेक्टर ने कहा कि, 'जब हम सभी लोग छोटे थे तो बचपन में हमने किताबों में पढ़ा था कि पांडव अच्छे थे और कौरव बुरे थे। इसी तरह किताबों ने भगवान राम को अच्छा बताया था और रावण को बुरा बताया था। हालांकि, आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं और उसके बारे में और अधिक पढ़कर जानकारी लेते हैं तो यह सब एकदम उल्टा लगता है'।
राजामौली ने आगे रावण को अपना पसंदीदा किरदार भी बताया। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद हैं। मुझे विलेन बहुत ही शक्तिशाली पसंद है। रावण का किरदार मुझे काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि खलनायक ऐसा होना चाहिए, जिसे हराना काफी मुश्किल हो'।
एस एस राजामौली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग निर्देशक के बयान को गलत तरह से सामने रखने को लेकर बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एसएस राजामौली को रावण प्रेमी दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स ने मॉडर्न मास्टर्स में काफ बचकानी एडिटिंग की है। जब वो रावण की बात कर रहे हैं तब उनका मतलब विलेन के किरदार से है, न कि रावण को व्यक्तिगत तौर पर पसंद करने से है।"


Click it and Unblock the Notifications