RECORD..8,500 का आंकड़ा..बाहुबली 2 बन गई भारत की पहली ऐसी फिल्म जो..
एस एस राजामौली की बाहुबली 2 ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म दुनिया के 8.500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।
बाहुबली 2 की रिलीज के लिए महज एक महीने शेष है। ऐसे में एक बार फिर से इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म भारत के 6,500 स्क्रीन्स में रिलीज होगी।
इस फिल्म ने इतिहास बना लिया है। यह भारत की ऐसी पहली फिल्म है जिसे इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने का मौका मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली का बजट तकरीबन 200 करोड़ है। इस फिल्म के ट्रेलर ने हाल ही में इतिहास रचा है।
यह भारतीय फिल्म का ऐसा पहला ट्रेलर है जिसे 85 मिलियन बार देखा गया है। इसे देखते हुए ही बाहुबली 2 को सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में 3,500 स्क्रीन्स। तमिल,तेलुगु और मलयालम में 3000 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 2000 स्क्रीन्स दिए गए हैं।

कुलमिलाकर विश्व स्तर पर इस फिल्म को 8,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। खुद इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इस बारे में जानकारी दी है कि बाहुबली 2 पहली ऐसी फिल्म है जिसे लार्ज स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि बाहुबली 2 बाकी हिंदी फिल्मों को छोड़ते हुए खुद अपने पहले पार्ट बाहुबली को कई तरीके से पीछे छोड़ते हुआ रफ्तार से आगे बढ़ रही है। देश के साथ यह फिल्म विदेश में किस तरह की करोड़ों की कमाई कर रही है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications