..................... Shahrukh Khan और SS Rajamouli दुनिया के सबसे 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल, टॉप पर हैं ये एक्टर | SS Rajamouli and Shahrukh Khan only Indians in Time’s 100 most influential list, Alia Bhatt and Deepika Padukone penned profiles - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan और SS Rajamouli दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल, टॉप पर हैं ये एक्टर

ss-rajamouli-and-shahrukh-khan-only-indians-in-time-s-100-most-influential-list

The Most Influential People of 2023: टाइम्स मैगजीन ने साल 2023 का दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची निकाली है, जिसमें भारत से सिर्फ दो नाम शामिल हुए हैं। ये दो नाम हैं- आरआरआर और बाहुबली फ्रेंचाइजी के निदेशक एसएस राजामौली और बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान।

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, लेखक सलमान रुश्दी, टीवी होस्ट व जज पद्मलक्ष्मी, किंग चार्ल्स, सीरिया में जन्मे तैराक सारा मर्दिनी और युसरा मर्दिनी के अलावा स्टार आइकॉन बेला हदीद, ट्विटर सीईओ एलन मस्क, आइकॉनिक सिंगर व कलाकार बियॉन्स भी शामिल हैं। टॉप 100 की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं अमेरिकी एक्टर-प्रोड्यूसर-डायरेक्टर माइकल बी जॉर्डन।

इस खास सूची के लिए, जहां आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली के लिए प्रोफाइल लिखा, वहीं दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के बारे में लिखा है।

आलिया भट्ट ने राजामौली के बारे में लिखा- "वो दर्शकों की नब्ज़ पहचानते हैं। वो जानते हैं कि किसी भी चीज को कैसे हिट कराना है। मैं उन्हें मास्टर स्टोरीटेलर यानी कहानीकार कहती हूं, क्योंकि वह कहानियों को सही दिशा देना जानते हैं। भारत अलग-अलग संस्कृति वाला देश है, लेकिन राजामौली ने अपनी फिल्मों से लोगों को एकजुट किया है। पहली बार मैं उनसे से बाहुबली 2 के प्रीव्यू में मिली थी। हम सभी बेहद प्रभावित थे। और जब मैं फिल्म देख रही थी, तब भी मैं सोच रही थी कि इस निर्देशक के साथ काम करना कैसा होगा! और देखो, सपना सच हो गया।"

आलिया ने आगे लिखा- "आरआरआर में उनके द्वारा निर्देशित किया जाना फिर से स्कूल जाने जैसा था। मैंने एक बार उनसे अभिनय के बारे में सलाह मांगी थी। तो उन्होंने कहा कि आप जो भी चुनाव करें, बस उसे प्यार से करें। क्योंकि अगर फिल्म नहीं भी चलती है, तो भी दर्शक आपकी आंखों में आपके काम के लिए प्यार देखेंगे।"

वहीं, दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के लिए लिखा- "जो शाहरुख को बेहद करीब से जानते हैं, वो ये बात बखूबी जानते हैं कि महज 150 शब्दों में शाहरुख की शख्सियत बयां नहीं की जा सकती। शाहरुख खान हमेशा सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाएंगे। ऐसी कई चीजें हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग करती हैं। उनके सोचने का तरीका, हिम्मत और इंसानियत शामिल हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X