अजय देवगन ने लॉन्च किया RRR का नया पोस्टर, गुड़ी पड़वा और बैसाखी की दी शुभकामनाएं- POSTER

इस महीने अजय देवगन के जन्मदिन पर उनका करैक्टर पोस्टर को लॉन्च करने के बाद, आरआरआर के निर्माताओं ने अब गुड़ी पड़वा और बैशाखी के शुभ अवसर पर इस पीरियड ड्रामा से एक ओर आकर्षक पोस्टर रिलीज़ कर दिया है!

पेन मूवीज़ ने अपने सोशल मीडिया पर राम चरण और एनटीआर जूनियर की विशेषता वाला यह नया रोमांचक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा," टीम RRR की ओर से सभी को गुडी पड़वा और बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

RRR

निर्देशक एसएस राजामौली ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा किया। इस शुभ अवसर पर अपने फॉलोवर्स को शुभकामनाएं देते हुए, अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है और लिखते है," मेरी ओर से सभी लोगों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिनका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन

यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।

आरआरआर के वितरक

आरआरआर के वितरक


अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण में, पेन मूवीज़ को फिल्म के राइट्स मिले है। वे उत्तर भारत में आरआरआर के वितरक होंगे।

कई भारतीय भाषाओं में रिलीज़

कई भारतीय भाषाओं में रिलीज़


डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।

आरआरआर से अजय देवगन का लुक

आरआरआर से अजय देवगन का लुक

अजय देवगन के बर्थडे पर आरआरआर से उनका धमाकेदार लुक रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X