..................... SS राजामौली की RRR ने रिलीज से पहले कमाए 350 करोड़, तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड! SS Rajamouli ajay devgn alia bhatt RRR movie 350 crore offer for theatrical rights broke Baahubali 2’s record - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले ही राजामौली की RRR तोड़ेगी बाहुबली का रिकॉर्ड? 350 करोड़ का ज़बरदस्त ऑफर

पैन-इंडिया फिल्म 'आरआरआर' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी और इसकी रिलीज़ तारीख की घोषणा के बाद से केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है। जब से फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की गई तब से सभी का उत्साह सातवें आसमान पर है।

अक्टूबर में रिलीज करने के लिए तैयार, आरआरआर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। निज़ाम में 75 करोड़, आंध्र प्रदेश में 165, तमिलनाडु में 48, मलयालम में 15 करोड़ और कर्नाटक में 45 करोड़ रुपये के साथ यह आंकड़ा कुल 348 करोड़ रुपये का है। यह सिर्फ कुछ भाषाएँ है! साथ ही, टीम को बॉलीवुड से भी भारी ऑफर मिल रहे हैं, क्योंकि यहां के दर्शक भी उत्साह की भारी लहर का हिस्सा हैं।

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिसका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ को पार करने वाली सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X